सेंट जेवियर्स मीरापुर के विद्यार्थी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में हुआ चयन

 सेंट जेवियर्स मीरापुर के विद्यार्थी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में हुआ चयन



ओजस्वी मन मीरापुर।

                                 मीरापुर के सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 5 के छात्र शिव सिंह पाल का "जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा" मुजफ्फरनगर में चयन हुआ है। शिव सिंह पाल की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। स्कूल के प्रधानाचार्य "सजी वर्गीस" ने कहा, "शिव सिंह पाल" की इस उपलब्धि से हमें गर्व है। हमें उम्मीद है कि वह अपने जीवन में आगे भी ऐसी ही सफलताएं हासिल करेंगे।"शिव सिंह पाल" के माता-पिता ने भी अपने बच्चे की उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "हमें अपने बच्चे की उपलब्धि पर गर्व है। हम स्कूल की मेहनत और बच्चे की लगन को सलाम करते हैं।"शिव सिंह पाल का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, मुजफ्फरनगर में हुआ है, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय है। शिव सिंह पाल को इस विद्यालय में अपनी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।