महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने अविरल गंगा अभियान में किया प्रतिभाग,सफाईकर्मियों को भी किया सम्मानित

राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप का एसडीएम जानसठ जयेन्द्र सिंह व तहसीलदार सतीश चन्द बघेल ने पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन।





ओजस्वी मन शुकतीर्थ।

                                  जनपद की तीर्थनगरी शुकतीर्थ में रविवार को वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि रही राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आँचल तोमर ने सफाईकर्मियों को फूलमाला पहनाकर व उपहार भेंटकर सम्मानित किया।

           जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन तथा उपजिलाधिकारी जानसठ जयेन्द्र सिंह व तहसीलदार सतीश चन्द बघेल के संयोजन में गंगा घाट पर प्रत्येक रविवार को सफाई अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में इस रविवार,13 अप्रैल को भी विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया।इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा निर्मल एवं अविरल गंगा हेतु सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी।महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार जानसठ के प्रयास की सराहना की।कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक भैंसी के प्रबंधक प्रवेश कुमार व ओजस्वी मन के संपादक दीपक कृष्णात्रेय को भी एसडीएम जानसठ जयेन्द्र सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में जनपद मुज़फ्फरनगर का मानचित्र भेंटकर सम्मानित किया गया।वहीं ए एन एम प्रशिक्षण केंद्र कूकड़ा की प्रधानाचार्या सरिता देवी,मोनिका एवं मोहित कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा गंगा सफाई अभियान में प्रतिभाग किया गया।इस कार्यक्रम में नायब तहसीलदार व नमामि गंगे के अधिकारी गण भी मुख्य भूमिका में रहे।उपजिलाधिकारी जानसठ जयेन्द्र सिंह द्वारा क्षेत्रवासियों ,श्रद्धालुओं एवं संत महात्माओं को आश्वस्त किया गया कि यह अभियान निरंतर रूप से चलता रहेगा।तहसीलदार सतीश चन्द बघेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।मुख्य रूप से राजपाल सैनी, सुरेंद्र कश्यप, जोनी दीवान,अंकुर पहलवान आदि की उपस्थिति रही।