सीओ अनुज चौधरी की सराहना करते हुए पं.उमादत्त शर्मा ने राजनीतिक दलों को दी संयमित रहने की सलाह


ओजस्वी मन मुजफ्फरनगर:-

                                        बाह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पं.उमादत्त शर्मा ने होली उत्सव को लेकर बयान जारी किया है।उन्होंने अपने बयान में संभल सीओ अनुज चौधरी की सराहना करते हुए सभी राजनीतिक दलों को अपने ब्यानो में संयम बरतने की सलाह दी है।

                पं. उमादत्त शर्मा ने कहा है कि होली दीवाली तथा ईद जैसे त्यौहार हमेशा होते हैं ओर सभी मिलजुल कर मनाते रहे हैं परन्तु इस बार कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के वशीभूत रोज उल्टे-सीधे तर्क गढ़ रहे ओर जनता के बीच खाई पैदा करने का काम कर रहे हैं । संभल सी ओ अनुज चौधरी के ब्यान में कुछ भी आपत्तिजनक शब्द नहीं है परन्तु कुछ नेता उसकी गलत व्याख्या कर जनता के बीच वैमनस्य पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। अनुज चौधरी एक होनहार देशभक्त पुलिस अधिकारी हैं और खासतौर पर मुजफ्फरनगर की जनता को तो उस पर गर्व है क्योंकि वो इसी जनपद का निवासी है। हिन्दू मुस्लिम सभी शांति पूर्वक रहना चाहते हैं मगर राजनैतिक दल सोशल मिडिया के माध्यम से दिन-प्रतिदिन हालात खराब करने पर लगे हुए हैं जो निंदनीय है।