जड़ौदा की होनहार बेटी खुशी भार्गव ने किया कॉलेज टॉप,परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर:-

 जड़ौदा की होनहार बेटी खुशी भार्गव ने किया कॉलेज टॉप,परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर:-


ओजस्वी मन जड़ौदा:-

                              ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा खुशी भार्गव ने कॉलेज टॉप किया तो परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी।जनपद के गांव जड़ौदा की रहने वाली होनहार छात्रा खुशी भार्गव ने चौधरी छोटू राम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में बी एस सी बायो ग्रुप में कॉलेज टॉप कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है ।पिता नरेश चंद और माता  मंजू भार्गव बेटी की उपलब्धि से गर्वित हैं। 

                            खुशी भार्गव के पिता नरेश चंद और भाई अतुल भार्गव दोनों सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं, उन्होंने कहा कि खुशी बचपन से ही मेधावी रही हैं। वो हमेशा कुछ नया करने को लेकर उत्साहित रहती हैं। खुशी भार्गव की शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है, इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य  समेत कई अध्यापकों ने गांव जड़ौदा की बेटी खुशी भार्गव को शुभकामनाएं दी हैं।